Shahrukh Khan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव ने हाल ही में शाहरुख खान की वर्क एथिक्स और उनकी अद्भुत लगन की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि गंभीर रीढ़ की हड्डी की समस्या (स्पाइन इश्यू) के बावजूद शाहरुख कभी अपने काम से पीछे नहीं हटते। नामदेव ने उन्हें “24 घंटे का परफ़ॉर्मर” कहते हुए उनकी मेहनत और जुनून को सलाम किया।