India-US Trade Deal: सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ट्रंप ने सभी देशों के लिए 15% का ‘ग्लोबल टैरिफ’ लगा दिया। इससे भारत को मिलने वाला 18% वाला विशेष फायदा खत्म हो गया है क्योंकि अब दूसरे देशों को भी 15% की कम दर मिल रही है। भारत अब उन क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां उसे 15% से भी कम शुल्क या पूरी तरह छूट मिल सके, ताकि वैश्विक बाजार में भारतीय सामान प्रतिस्पर्धी बना रहे