(खबरें अब आसान भाषा में)
Gandhinagar Cyber Fraud: गुजरात के गांधीनगर के 65 वर्षीय एक रिटायर्ड स्कूल टीचर को लगभग एक महीने तक कथित रूप से “डिजिटल गिरफ्तारी” में रखा गया और केंद्रीय जांच अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले साइबर जालसाजों ने उनसे 99 लाख रुपये ठग लिए। यह जानकारी पुलिस ने दी।