Mexican Drug Lord | मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया और जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) के सरगना नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वेंटेस के मारे जाने के बाद कई इलाकों में भारी हिंसा फैल गई है। इस हालात को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए नया एडवाइजरी जारी कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर रहने यानी ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ की सलाह दी है।
दरअसल, मेक्सिको की सेना ने रविवार को जलिस्को राज्य के तापाल्पा इलाके में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को घेर लिया था। इस दौरान मुठभेड़ में चार कार्टेल सदस्य मौके पर मारे गए, जबकि एल मेंचो गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।