Mexico Violence: मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारत ने लैटिन अमेरिकी देश में सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। मेक्सिको सिटी में स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से जारी बयान के अनुसार, मेक्सिको में रहने वाले सभी भारत के नागरिकों को शरण लेने और बड़ी भीड़ से बचने की सलाह दी गई है