PM Modi Visit Meerut: रविवार यानी 22 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी संपूर्ण 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह भारत की पहली ‘नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम’ के बाकी बचे खंडों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच का पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच का 21 किलोमीटर का सेक्शन भी शामिल है