Manipur: मणिपुर से बीजेपी विधायक वुंगजागिन वाल्टे (Vungzagin Valte) का शुक्रवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। वाल्टे 2023 में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के शुरुआती दौर में घायल हो गए थे। तब से उनका लंबे समय तक इलाज चल रहा था। गंभीर हालत के चलते उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली