यातना व बुरा बर्ताव, यौन शोषण व दुर्व्यवहार, जबरन गर्भपात, भोजन से वंचित, एकान्त कारावास समेत अन्य मानवाधिकार उल्लंघन के गम्भीर मामले. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में उन लाखों लोगों के भयावह, वास्तविक अनुभवों को साझा किया गया है, जिन्हें धोखाधड़ी गतिविधियों में जबरन धकेलने के लिए विश्व के कई देशों में तस्करी का शिकार बनाया गया.