संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भविष्य “कुछ मुट्ठी भर देशों या अरबपतियों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता.” उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ‘AI Impact Summit 2026’ को गुरूवार को सम्बोधित करते हुए, विकासशील देशों को इन तकनीकों तक बेहतर पहुँच दिलाने के लिए, एक वैश्विक AI कोष में योगदान का आहवान भी किया है.