Share Market on Muhurat Trading: 1 नवंबर की मुहूर्त ट्रेडिंग मुख्य रूप से खुदरा कारोबार पर बेस्ड थी, जिसमें PSU, ऑटो स्टॉक और मिड-स्मॉलकैप में मजबूत खरीदारी देखी गई। शेयर बाजार में अस्थिरता लगातार चौथे सेशन में बढ़ी और ढाई महीने के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। बाजार की अस्थिरता मापने वाला इंडिया VIX 2.27 प्रतिशत बढ़कर 15.9 पर पहुंच गया, जो 13 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है