Share Market Today: शेयर बाजार में आज 1 नवंबर को शुभ मूहुर्त कारोबार के दौरान शानदार तेजी देखने को मिली। शाम 6 से 7 बजे तक हुए स्पेशल कारोबार में सेंसेक्स 335 चढ़ गया। वहीं निफ्टी भी 24,300 के पार पहुंच गया। बाजार में तेजी चौतरफा रही। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज महज के घंटे के कारोबार में करीब 3.23 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ