Anurag Kashyap: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नेटफ्लिक्स द्वारा उनकी महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘मैक्सिमम सिटी’ को अचानक ठंडे बस्ते में डाल देने से वे गहरे सदमे में चले गए। इस प्रोजेक्ट पर अनुराग ने करीब 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिखी थी और इसे 2009 से विकसित कर रहे थे।