पुलिस के अनुसार, युवराज किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने तुरंत अपने पिता को फोन करके हादसे की जानकारी दी। इसके बाद उनके पिता राजकुमार मेहता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीमें, साथ ही SDRF और NDRF के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया