Aditya Dhar: बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने निर्देशक आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। आरोप है कि शूटिंग के दौरान बार-बार सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया और बिना अनुमति के कई गतिविधियां की गईं।