वर्ष 1945 के बाद से अब तक, 80 से अधिक पूर्व औपनिवेशों के 75 करोड़ से अधिक लोगों ने स्वाधीनता हासिल की है. मगर, संयुक्त राष्ट्र की सूची पर 17 क्षेत्रों में लगभग 20 लाख से अधिक लोग अब भी बिना स्व-शासन के रह रहे हैं. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने औपनिवेशिक शासन पर विराम लगाने के लिए नए सिरे से संकल्प लिए जाने का आग्रह किया है.