यह घटना 6 मार्च 2025 की रात की है। उस रात पर्यटकों का एक ग्रुप डिनर करने के बाद हम्पी के वर्ल्ड हेरिटेज स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर सनापुर झील के पास तारे देखने के लिए गया था। वहीं उनके साथ यह खौफनाक वारदात हुई। अदालत ने मामले को गंभीर और दुर्लभतम श्रेणी का अपराध मानते हुए कड़ी सज़ा सुनाई। इस फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने सख्त कार्रवाई का समर्थन किया है