FD में अगर नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो भी परिवार का हक सुरक्षित रहता है। बैंकिंग नियमों के अनुसार कानूनी उत्तराधिकारी (लीगल हेयर) सही दस्तावेज जमा करके FD की रकम पर दावा कर सकते हैं। नॉमिनी सिर्फ प्रतिनिधि होता है, जबकि असली मालिकाना हक उत्तराधिकारी का होता है। इसलिए डेथ सर्टिफिकेट और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज जमा करने पर बैंक रकम परिवार को रिलीज कर देता है।