BJP कार्यकर्ता हर्षवर्धन सपकाल के बयान का विरोध करने के लिए कांग्रेस भवन के बाहर इकट्ठा हुए थे। उनके बयान के बाद पूरे राज्य में विवाद और विरोध शुरू हो गया। पुणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने मेयर मंजुषा नागपुरे और शहर अध्यक्ष धीरज घाटे समेत कई BJP नेताओं के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है