Mahashivratri 2026: 15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी को आने वाला यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इसी रात शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। भक्त इस दिन व्रत रखकर, जागरण कर और चारों प्रहर विशेष पूजा कर शिव आराधना करते हैं