बांग्लादेश बिजली विकास बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि पिछले बकाए का एक हिस्सा पहले चुका दिया गया था, लेकिन जुलाई से APJL पिछले महीनों की तुलना में अधिक चार्ज कर रही है। इससे पहले अदाणी ग्रुप की कंपनी ने बांग्लादेश के ऊर्जा सचिव को एक लेटर लिखकर अनुरोध किया था कि बांग्लादेश बिजली विकास बोर्ड से 30 अक्टूबर तक बकाया राशि का भुगतान करने को कहा जाए