J-K Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार (1 नवंबर) को आतंकवादियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मार दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केंद्र शासित प्रदेश में गैर-स्थानीय लोगों पर यह ताजा हमला गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक डॉक्टर और छह प्रवासी मजदूरों की हत्या के 12 दिन बाद हुआ है