Ananya Pandey: बॉलीवुड की यंग स्टार अनन्या पांडे ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींच लिया है। 14 फरवरी को, जो वेलेंटाइन डे भी है, अनन्या ने वॉकर ब्लैंको को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस पोस्ट ने न सिर्फ उनके रिश्ते की अटकलों को फिर से हवा दी, बल्कि फैंस को उनके बीच की खास बॉन्डिंग की झलक भी दिखाई।