West Bengal: सूत्रों के अनुसार, अली के लापता होने के अगले दिन उसकी मोटरसाइकिल एक नहर से मिली थी। इस घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराज़गी फैल गई। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुस्साए लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, रास्ते जाम किए और पुलिस से अली को जल्द तलाशने की मांग की। दो दिन बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया