आवाज़ एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जो लोगों को जोड़ता है और बदलाव की राह दिखाता है. और इसका सबसे प्रभावी ज़रिया रेडियो है. शुक्रवार, 13 फ़रवरी, को ‘विश्व रेडियो दिवस’ पर बात एक ऐसे रेडियो स्टेशन की, जो मुख्यत: दृष्टिहीनों द्वारा संचालित है और जानकारी एवं आत्मविश्वास के ज़रिए विकलांगजन को सशक्त बनाने के प्रयासों में जुटा है.