भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौता साइन होने के बाद भारतीय टेक्सटाइल और अपैरल कंपनियों को बड़ी राहत मिल सकती है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार 12 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमेरिका से आयात की गई कपास से बने कपड़ों पर भारत को ‘जीरो रेसिप्रोकल टैरिफ’ की सुविधा मिल सकती है