Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की संपत्ति पर कंट्रोल और बंटवारें को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में संजय की दूसरी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। प्रिया कपूर ने पहले ही पटियाला हाउस कोर्ट में एक आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करा रखी है, और अब हाई कोर्ट में ₹20 करोड़ के हर्जाने की मांग ने इस विवाद को और भी हाई-प्रोफाइल बना दिया है