UN-Red Fort Blast: यूएन की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस आत्मघाती हमले में 15 लोगों की जान गई थी। जांच के दौरान NIA को हमलावर ‘उमर-उन-नबी’ के फोन से एक वीडियो क्लिप भी मिली है, जिसमें वह सुसाइड अटैक की बात कर रहा है। रिपोर्ट में जैश सरगना और वैश्विक आतंकी मसूद अजहर की एक नई और खतरनाक साजिश का भी जिक्र है