Bharat Bandh Today LIVE Updates: केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में आज यानी 12 फरवरी को 10 ट्रेड यूनियनों के एक जॉइंट फोरम ने ‘भारत बंद’ की घोषणा की है। इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ मजदूरों के शामिल होने की उम्मीद है। हड़ताल से बैंकिंग, इंश्योरेंस, पोस्टल, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, कोयला और नॉन-कोयला माइनिंग, गैस पाइपलाइन और पावर सेक्टर प्रभावित होंगे