Rajpal Yadav Wife: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी मुश्किलों से गुजर रहे हैं। करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस केस के चलते उन्हें हाल ही में तिहाड़ जेल में सज़ा काटनी पड़ रही है। इस कठिन समय में उनकी पत्नी राधा यादव ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों और साथियों का दिल से शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने राजपाल और उनके परिवार को आर्थिक व भावनात्मक सहारा दिया।