James Van Der Beek Died: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक, जिन्हें दुनिया भर में टीवी शो ‘Dawson’s Creek’ के डॉसन लीरी के किरदार के लिए जाना जाता है, का 48 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कोलोरेक्टल कैंसर से जूझ रहे थे और 11 फरवरी 2026 को अपने परिवार के बीच अंतिम सांस ली।