Jasmine Sandlas: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था। भीड़ झूम रही थी, उनके गानों पर तालियां और शोर गूंज रहा था। लेकिन अचानक माहौल बदल गया। जस्मीन ने देखा कि दो पुरुष दर्शकों के बीच महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। मंच पर खड़ी जैस्मिन ने तुरंत गाना रोक दिया।