India US Trade Deal: गोयल ने साफ किया कि भारत ने केवल उन्हीं क्षेत्रों में रियायतें दी हैं जहां हमारा पलड़ा भारी है, जबकि डेयरी, चावल, गेहूं और सोयाबीन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों के चारों ओर ‘लक्ष्मण रेखा’ खींच दी गई है। मंत्री का कहना है कि भारत का कृषि और मछली निर्यात 55 अरब डॉलर का है, जबकि आयात केवल 30 अरब डॉलर है