Nick Jonas: गायक और अभिनेता निक जोनस ने हाल ही में अपनी बेटी मालती और परिवार की मल्टीकल्चरल जड़ों पर खुलकर बात की। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी ने दो संस्कृतियों भारतीय और अमेरिकी को एक साथ जोड़ा था। अब निक का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी मालती दोनों परंपराओं को अपनाए और उनसे जुड़े हर खूबसूरत पहलू को महसूस करे।