क्राइम ब्रांच में तैनात और मेले में ड्यूटी पर मौजूद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद घायल लोगों की मदद कर रहे थे। उसी दौरान झूले का एक हिस्सा टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में पुलिसकर्मियों और आम लोगों सहित 12 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है