Saiyaara Re-release: प्यार और संगीत से सजी बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सैयारा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है। आहान पांडे और अनीत पड्डा की यह रोमांटिक ड्रामा, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था, जुलाई 2025 में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी थी। सात महीने बाद, वैलेंटाइन वीक के मौके पर इसे दोबारा रिलीज किया गया है, ताकि दर्शक इस प्रेमकथा को फिर से महसूस कर सकें।