Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला में शनिवार शाम दुखद हादसा हो गया। मेले में लगा सुनामी स्विंग झूला अचानक टूट गया, जिससे कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए, इस दौरान हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने बहादुरी दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई,