Amaal Malik: बिग बॉस 19 के बाद भी फैन क्लब्स के बीच छिड़ी ‘डर्टी वॉर्स’ से परेशान म्यूजिक कंपोजर अमाल मल्लिक ने अपने लेटेस्ट सॉन्ग का वीडियो रिलीज न करने का फैसला सोच लिया है। इस गाने में उनके शो के ही सह-प्रतिभागी फरहाना भट्ट भी फीचर हो रही हैं। अमाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर कर फैंस को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि निगेटिविटी से वे बीमार तक पड़ गए हैं।