Farming tips: राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में बाजरे की खेती के दौरान करवा कीट किसानों के लिए गंभीर चुनौती बनता है। इससे बचाव के लिए ग्रामीण इलाकों में ऊंट की सूखी हड्डियां जलाने की पारंपरिक विधि अपनाई जाती रही है। इनसे निकलने वाला तेज धुआं और गंध कीटों को दूर भगाती है। विशेषज्ञ इसे अनुभव आधारित लोकज्ञान मानते हैं