Sunil Shetty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपने करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ का हिस्सा बनना चाहते थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह फिल्म ‘धुरंधर’ में भी शामिल होने की इच्छा रखते थे।