एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) का अन्त करने के लिए वैश्विक प्रयासों का नेतृत्व कर रही संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNAIDS) ने अमेरिकी संसद द्वारा 6 अरब डॉलर के एक पैकेज को स्वीकृति दिए जाने का स्वागत किया है. यूएन एजेंसी के अनुसार, लगभग एक साल से सहायता धनराशि में हो रही बड़ी कटौतियों के बाद यह निर्णय, इस बीमारी से लड़ने की वैश्विक कोशिशों के लिए नई उम्मीदें जगाता है.