सूडान में पिछले लगभग तीन वर्षों से जारी हिंसक टकराव की वजह से देश एक विशाल, निरन्तर बिगड़ रहे मानवीय संकट से जूझ रहा है और अनेक हिस्सों में खाद्य व कुपोषण की भयावह स्थिति है. लड़ाई के बीच मानवीय सहायता आपूर्ति में कठिनाइयों के बीच, इस वर्ष 3.37 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होने का अनुमान है, जोकि कुल आबादी का दो-तिहाई हिस्सा है.