Agriculture Tips: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए सरकार ने खेती को आधुनिक बनाने का बड़ा अवसर दिया है। सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर जैसी उन्नत मशीनों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का ऐलान किया गया है। यह योजना कृषि अभियांत्रिकी निदेशालय, भोपाल द्वारा ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के जरिए लागू की गई है, जहां किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं