श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है और कहा कि, भारत-पाकिस्तान मैच से हटने के फैसले के बाद भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। श्रीलंका क्रिकेट के मुताबिक इस ब्लॉकबस्टर मैच के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी थीं।