संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आगाह किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच, परमाणु हथियारों पर केन्द्रित ‘न्यू स्टार्ट’ (New START) नामक सन्धि की अवधि समाप्त होना, अन्तरराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा के लिए एक “गम्भीर क्षण” है. उन्होंने बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अमेरिका और रूस के रणनैतिक परमाणु हथियारों पर लगी बाध्यकारी सीमाओं के समाप्त होने पर चिन्ता जताई है.