भारत में संयुक्त राष्ट्र के रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर स्टेफ़ान प्रीज़नर ने कहा है कि भारतीय शान्तिरक्षक, वैश्विक शान्ति और सुरक्षा को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने यह बात अनेक देशों में संयुक्त राष्ट्र शान्तिरक्षा अभियानों में शान्तिरक्षकों की तैनाती से पहले आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही है.