F&o Trading: यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब सरकार ने बजट 2026 में सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस प्रीमियम पर 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। सरकार का तर्क है कि भारत में एफएंडओ ट्रेडिंग का वॉल्यूम देश की जीडीपी से 500 गुना ज्यादा हो गया है, जो पूरी तरह से सट्टेबाजी की ओर इशारा करता है