BLA Attack Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पिछले 40 घंटों में पाक सुरक्षा बलों ने 150 बलूच विद्रोहियों को मार गिराया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने क्वेटा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। विरोधियों ने सुरक्षा बलों, नागरिकों और अहम ठिकानों को निशाना बनाया था। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी और इसे ‘हेरोफ’ या ‘काला तूफान’ नामक ऑपरेशन बताया था।