Grammys 2026 | जिक की दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड कहे जाने वाले ग्रैमी अवार्ड्स का 68वां एडिशन लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित किया गया. यहां संगीत जगत की नामी-ग्रामी हस्तियों ने शिरकत की. ग्रैमी अवार्ड 2026 में भारत की ओर से तीन दावेदार थे. सिंगल नॉमिनेशन में अमेरिकन रैपर कैंड्रिक लैमर ने बाजी मारी. उन्हें इसमें 9 नॉमिनेशन मिले, जिसमें से उन्हें तीन में जीत हासिल हुई. इसके बाद पॉप सिंगर लेडी गागा को 7 नॉमिनेशन्स मिले और लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर रहीं.
इसके साथ ही बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने अपने प्रेरणादायक और बहुआयामी जीवन में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ दिया है। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।