Rohit Shetty house firing case: मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर रविवार को फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है