The Raja Saab OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद प्रभास और संजय दत्त की फिल्म The Raja Saab अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि बड़े बजट और स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म ने लगभग ₹207 करोड़ की कमाई की, जो इसके 400 करोड़ से अधिक के बजट की तुलना में कम रही।